फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf New Release Date: फिर सिनेमाघरों की तरफ चली ‘भूल चूक माफ’, मैडॉक और पीवीआर का मामला सुलटा

Wed, 14 May 2025 09:57 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के मैडॉक फिल्म्स के फैसले के खिलाफ पीवीआर आइनॉक्स अदालत चली गई थी। अब यह मामला सुलट गया है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में ही इसी महीने रिलीज होगी। जानिए, पूरा मामला। 
विज्ञापन
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म जगत ये एक दिलचस्प खबर ये आ रही है कि फिल्म निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स और फिल्म वितरण कंपनी पीवीआर आईनॉक्स के बीच अदालत तक जा पहुंचे विवाद का फैसला हो गया है। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के मैडॉक फिल्म्स के फैसले के खिलाफ पीवीआर आइनॉक्स अदालत चली गई थी और उसने मैडॉक फिल्म्स से 60 करोड़ रुपये जुर्माना भी मांगा था। अब जानकारी के मुताबिक फिल्म को सिनेमाघरों में ही इसी महीने रिलीज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इस महीने 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म के मुंबई और दिल्ली में 8 मई को प्रस्तावित शोज से पहले ही इसकी निर्माता कंपनी ने फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया। ऐलान के मुताबिक ये फिल्म 16 मई को ओटीटी पर रिलीज होनी थी, लेकिन इस फैसले के खिलाफ पीवीआर आईनॉक्स ने मैडॉक पर मुकदमा ठोक दिया।  

फिल्म 'भूल चूक माफ' का प्रमोशन करते हुए राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को अगले आदेश तक ओटीटी पर दिखाए जाने पर रोक लगा दी थी। अब जानकारी मिली है कि इस मामले में पीवीआर आईनॉक्स ने 60 करोड़ रुपये हर्जाने की अपनी मांग वापस ले ली है और अदालत के निर्देश के मुताबिक मैडॉक फिल्म्स इसे अगले शुक्रवार यानी 23 मई को सिनेमाघरों मे रिलीज करने पर राजी हो गया है। फिल्म का नए सिरे से प्रचार गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन

फिल्म 'भूल चूक माफ' का प्रमोशन करते हुए राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पीवीआर आईनॉक्स को सिनेमाघरों में इस फिल्म से कमाई करने के दो हफ्ते मिले हैं क्योंकि इस फिल्म को 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज करने पर भी सहमति बन गई है। आमतौर पर हिंदी फिल्में सिनेमाघरों मे रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज होती है। इस बारे में मैडॉक फिल्म्स और पीवीआर आईनॉक्स ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें