फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक ने साझा किया भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर, मंजूलिका के साथ रूह बाबा को देख प्रशंसक..

Fri, 25 Oct 2024 10:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर फिल्म भूल भुलैया 3 का एक बेहद ही डरा देने वाला खतरनाक पोस्टर साझा किया है, जिसे देखकर कार्तिक के प्रशंसक बेहद खुश हैं और फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित भी हैं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूल भुलैया 3 का टीजर और गाना जब से जारी हुआ है, तभी से कार्तिक आर्यन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार कार्तिक आर्यन ने माजुलिकाओं के साथ अपनी लड़ाई को दिखाते हुए एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसपर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्तिक ने साझा किया फिल्म का पोस्टर
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्तिक ने पोस्टर साझा किया, जिसमें आप माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को अभिनेता को गले से पकड़े हुए देख सकते हैं। कार्तिक के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कार्तिक ने अपनी इस नए पोस्टर के साथ लिथा, "रूह बाबा बनाम मंजुलिका। लड़ाई तेज हो जाती है, जैसे ही अंतिम उलटी गिनती शुरू होती है, सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव करें। 

प्रशंसकों ने दी राय
कार्तिक ने जैसे ही सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर साझा किया तुरंत फैंस ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। प्रशंसकों में से एक ने लिखा, "सीजन टीम #भूलभुलैया 3 का सबसे बड़ा आमना-सामना, इस शानदार तिकड़ी के साथ हमारी दिवाली को 3X मजेदार, डरावना और मनोरंजक बना देगी।" एक और फैन ने लिखा, "हॉरर कॉमेडी रोमांस बैंगर गाने और बहुत सारे आश्चर्यजनक सींस जो इस दिवाली हमारा इंतजार कर रहे हैं।" एक और फैन ने लिखा, 'अब सब इंतजार नहीं हो रहा।'
विज्ञापन



भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन एक साथ दिवाली पर होंगी रिलीज
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की एक्शन ड्रामा फिल्म सिंघम अगेन एक साथ दिवाली के मौके पर रिलीज होंगी। इन दोनों ही फिल्मों के दर्शक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज हो रही हैं। सभी की नजरें इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर टिकी हैं। 

फिल्म का ट्रेलर और गाना
ट्रेलर की बात करें तो यह सस्पेंस, हास्य और पुरानी यादों का मिश्रण है, जिसमें माधुरी दीक्षित सरप्राइज पैकेज के रूप में उभरी हैं। एक रोमांचक क्लाइमेक्स में, वह विद्या बालन के साथ नजर आती हैं, दोनों ही रूह बाबा को पूरी तरह से भ्रमित कर देती हैं कि असली मंजुलिका कौन है। विद्या बालन ने पहली किस्त से बदला लेने वाली मंजुलिका के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराया है और इस बार, वह बदला लेने के लिए वापस आ गई हैं। कार्तिक आर्यन एक बार फिर से भूत भगाने वाले रूह बाबा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी मजेदार हरकतें और आत्माओं को देखने में सक्षम होने का आत्मविश्वास भरा दावा प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। आज ही फिल्म का प्रसिद्ध गाना आमी जे तो... रिलीज हुआ, जिसे देखकर फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

Housefull 5: सौंदर्या शर्मा ने की अपने को-स्टार्स की जमकर तारीफ, हाउसफुल 5 की अभिनेत्री बोलीं- कांप रहे थे हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें