फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: तब्बू ने शेयर किया फिल्म से अपना फर्स्ट लुक, खौफनाक साए से घिरी नजर आईं एक्ट्रेस

Fri, 22 Apr 2022 12:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म भूल भूलैया 2 के टीजर के सामने आने बाद से ही दर्शक इस फिल्म के लिए बेताब है। इसी बीच अब इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने हाल ही में अपनी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। 

विज्ञापन
'भूल भूलैया 2' में तब्बू - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भूलैया को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की मिले प्यार को देख अब मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा भाग सिनेमाघरों में लाने को तैयार है। फिल्म भूल भूलैया 2 के टीजर के सामने आने बाद से ही दर्शक इस फिल्म के लिए बेताब है। इसी बीच अब इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने हाल ही में अपनी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। 

 

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी डरी और खौफ से भरी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में तब्बू के पीछे एक आइना दिख रहा है, जिसमें एक काली परछाई के बाल उड़ते दिख रहे हैं। शेयर किए गए इस भयानक वीडियो को देख दर्शक की खौफ खा रहे हैं 

विज्ञापन

 


 

अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, एक शैतान या एक परी? या बीच में कहीं…! इस सवाल के साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। इससे पहले बीते दिन अभिनेत्री कियारा आडवानी ने भी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। एक्ट्रेस ने भी अपना लुक रिलीव करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। कियारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह काफी डरी और सहमी दिखाई दी। 

 

वहीं, फिल्म की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का दूसरा भाग है। फिल्म के पहले भाग में  राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर भी आए थे। वहीं, भूल भुलैया 2 में  कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू भी नजर आएंगे। भूल भुलैया 2 साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन फिर कोरोना की वजह से रिलीज को टाल दिया गया। 

Koo App

TABU: ’BHOOL BHULAIYAA 2’ MOTION POSTER... Team #BhoolBhulaiyaa2 unveils new motion poster, featuring #Tabu... Costars #KartikAaryan and #KiaraAdvani... Directed by #AneesBazmee... Produced by #BhushanKumar, #MuradKhetani, #AnjumKhetani and #KrishanKumar... 20 May 2022 release.

View attached media content

- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 22 Apr 2022

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें