दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर बीते दिन गोवा में हुए आईएफएफआई के रेड कारपेट से अजय देवगन और अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' और अजय की फिल्म 'दृश्यम' से जुड़ा एक दिलचस्प कैप्शन दिया। कार्तिक ने लिखा, 'विजय सलगांवकर और रूह बाबा ने 2 अक्टूबर को गोवा में एक साथ पाव भाजी खाई और 3 अक्टूबर को सत्संग करके मुंबई लौट आए। पाव भाजी बहुत अच्छी थी।' दोनों अभिनेता इस तस्वीर में कोट-पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं।
Hema Malini: हेमा मालिनी को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मानित

कार्तिक आर्यन का कैप्शन 'दृश्यम' में अजय के किरदार विजय सलगांवकर से ताल्लुक रखता था। कार्तिक ने फिल्म के एक प्रसिद्ध सीक्वेंस का जिक्र किया है, जिसमें अजय और उनका परिवार 2 और 3 अक्टूबर को पुलिस को उनके अपने बारे में गलत जानकारी देता है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म के बाद इस सीक्वेंस के बहुत सारे मीम्स भी बने थे और अब एक बार फिर इसका इस्तेमाल कार्तिक आर्यन ने किया है। इसके साथ ही इस कैप्शन में कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' में अपने कैरेक्टर रूह बाबा का भी जिक्र किया है। आपको बता दें, अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना अभिनीत 'दृश्यम 2' पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' का सीक्वल है।
Amitabh Bachchan: तोड़ी बिग बी के घर की सिक्योरिटी, घर में घुसा और फिर...छूने लगा अमिताभ के पैर... देखें फोटोज