फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn-Tabu: दृश्यम 2-भोला के बाद फिर जमेगी अजय-तब्बू की जोड़ी, इस निर्देशक की फिल्म में दिखेंगे दोनों

Wed, 18 Jan 2023 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'भोला' के बाद अजय और तब्बू एक और फिल्म में साथ एक्टिंग करते दिख सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक नीरज पांडे इन दिनों अपनी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म पर तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। फैंस भी दोनों सितारे को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' में दोनों के किरदारों की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म के बाद अजय और तब्बू 'भोला' में भी साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में तब्बू एक बार फिर पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी। 

विज्ञापन

Rakhi-Adil: राखी-आदिल के रिश्ते में नया मोड़, प्रेग्नेंसी को लेकर आपस में भिड़े मियां-बीवी! फैंस का घूमा माथा

अजय देवगन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
अलग होगा तब्बू का किरदार
इस बीच खबर है कि 'भोला' के बाद एक और फिल्म में अजय और तब्बू साथ एक्टिंग करते दिख सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक नीरज पांडे इन दिनों अपनी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म पर तेजी से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के दावों की माने तो फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर तब्बू भी नजर आएंगी। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म की कहानी दो अलग-अलग युगों पर आधारित होगी। दावा है कि इस फिल्म में तब्बू बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। 
Athiya-Rahul Wedding: शादी से पहले सैलून के बाहर दिखीं अथिया शेट्टी, चेहरे की चमक देख फैंस हुए घायल
विज्ञापन

अजय देवगन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
भोला को लेकर ट्रोल हुईं तब्बू
बता दें कि हाल ही में फिल्म 'भोला' से तब्बू का लुक सामने आया था। तब्बू के इस लुक पर कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। फैंस का कहना था कि तब्बू लगातार एक जैसे रोल कर रही हैं और वह टाइपकास्ट होती जा रही हैं। फिल्म 'भोला' साउथ की फिल्म 'कैथी' की रीमेक है। साउथ में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में कार्ति ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। वहीं, भोला की बात करें तो इसका निर्देशन अजय देवगन खुद कर रहे हैं। इससे पहले अजय 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।
Farzi: शाहिद का खेल खत्म करने राशि ने मिलाया विजय सेतुपति से हाथ, 'मेघा' के रोल में दमदार लगीं एक्ट्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें