फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: पवन सिंह की फिल्म का गाना 'कुछ और ना चाहिए रब से' हुआ रिलीज, दो-दो हीरोइनों के साथ करते दिखे रोमांस

Thu, 02 Dec 2021 04:21 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ और ना चाहिये रब से - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह की हर फिल्म रिलीज से पहले ही हिट मानी जाती है। इतना ही नहीं अपने गानों के लिए मशहूर पवन सिंह व्यूज के मामले में भी अव्वल हैं। यूट्यूब पर उनका एक एक गाना करोड़ों में व्यूज लाता है। इन दिनों पवन अपनी भोजपुरी फिल्म ‘एक-दूजे के लिए 2’को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का गाना ‘कुछ और ना चाहिये रब से’ रिलीज के साथ ही तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन एक नहीं बल्कि दो-दो हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिखे हैं।

विज्ञापन


पवन सिंह के गाने 'कुछ और ना चाहिये रब से' को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें पवन के साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा और सहर आफ्सा नजर आई हैं। हालांकि, ये गाना वीडियो में नहीं बल्कि मोशन पोस्टर में जारी किया गया है, लेकिन गाने में तीनों की कैमिस्ट्री देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बेहद रोमांटिक होगी। गाने में मधु शादीशुदा महिला की भूमिका में हैं। वहीं, सहर आफ्सा सिंपल लड़की के रुप में नजर आ रही हैं। इस गाने को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें