गाने में अभिनेत्री काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। खेसरी के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। हालांकि एक्ट्रेस का नाम यूट्यूब पर मेंशन नहीं किया गया है। गाने में गांव की आम कहानी दिखाई गई है, जहां पति नौकरी की तलाश में बाहर जाने की कोशिश में है। वहीं उसकी पत्नी उसे खुद से दूर नहीं जाने देना चाहती। इसीलिए वह खेसारी से लोन पर टेंपू लेने की बात कहती है।
खेसारी लाल यादव का नया गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने पर लोग जमकर दे रहे रिएक्शन
यह गाना बहुत कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गया है। इस गाने पर अब तक 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों गाना सुनकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जरूर इनके आवाज में कोई जादू तभी यह करोड़ो दिलों पर राज करते हैं'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'वेरी नाइस सॉन्ग खेसारी भैया।' बता दें कि इस गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन आर्य देव ने किया है।