फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: साड़ी पहनकर, लिपस्टिक-बिंदी लगाए नजर आए 'निरहुआ', वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Mon, 10 Jan 2022 06:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार निरहुआ ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है...
विज्ञापन
dinesh lal yadav - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं। उनकी हर एक फिल्म से दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट होता है। दिनेश लाल यादव रील लाइफ में अपनी फिल्मों से तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं लेकिन इस बार निरहुआ ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिंदी, लिपस्टिक लगाए महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। निरहुआ का ये फनी वीडियो यकीनन आपको भी काफी मजेदार लगेगा इसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन

साड़ी पहन लड़कियों की तरह शर्माते नजर आए निरहुआ-
इस वीडियो में निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ग्रीन कलर की साड़ी पहने, मांग टीका और माथे पर बिंदी, होंठो पर लिपस्टिक लगाए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गले नेकलेस पहनने के साथ ही हाथों में चूड़ियां भी पहने हुए हैं। निरहुआ लड़की के इस गेटअप में पहले बिल्कुल लड़कियों की तरह शर्माते हैं और फिर खिलखिला कर हंसने लगते हैं। बैकग्राउंड में फनी डायलॉग की आवाज आती है, 'अरे कोई हमे भी पटा लो'। निरहुआ की ये वीडियो देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हे।
विज्ञापन

ये वीडियो दिनेश लाल यादव के किसी शूटिंग के सेट का लग रहा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए, कैप्शन में 'नाच बैजू नाच' लिखा है। उनके कैप्शन से लग रहा है कि शायद दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दिनेश लाल यादव ऑनस्क्रीन फिर से कुछ नया करने वाले हैं। उन्होंने इस वीडियो में भोजपुरी डायरेक्टर लाल विजय शाह दोओ को भी टैग किया है। इस वीडियो पर अब तक 53 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं लेकिन दिनश लाल यादव ने कमेंट बॉक्स को बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें