सुन रहा है ना तू
‘आशिकी 2’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने दर्शकों को काफी पसंद आ थे। फिल्म का गाना ‘सुन रहा है ना तू’ के भोजपुरी वर्जन को रवि चौधरी ने गाया था। इस गाने के लिए रवि ने खूब वाहवाही बटोरी थी।
बंजारे को घर
2014 में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘एक विलेन’ के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। फिल्म में से एक गाना था ‘बंजारे को घर’, जिसका भी भोजपुरी वर्जन रिलीज हुआ और दर्शकों को खूब रास आया। भोजपुरी वर्जन अमन त्रिखा ने गाया है।
लुंगी डांस
2013 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इसका भोजपुरी वर्जन भी लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। इस गाने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
जिंदगी दो पल की
‘काइट्स’ 2010 में रिलीज हुए ऋतिक रोशन की फिल्म थी। इस फिल्म के गाने ‘जिंदगी दो पल की’ को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। वहीं इस गाने के भोजपुरी वर्जन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
तेरी मेरी प्रेम कहानी
2011 में आई सलमान खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के गाने भी लोगों ने काफी पसंद किए थे। इस फिल्म के गाने ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’ के भोजपुरी वर्जन को रवि चौधरी और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी थी।
कैरेक्टर ढीला है
सलमान खान की फिल्म 'रेडी' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने 'कैरेक्टर ढीला है' में सलमान खान के साथ जरीन खान नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया था। वहीं इसका भोजपुरी वर्जन भी लोगों को बढ़िया लगा था।