अपने शानदार गानों के लिए मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का नया गाना ‘बर्बाद कईसे होखल जाला’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सामने आए इस नए गाने में शिल्पी राज और श्वेता महारा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस नए म्यूजिक वीडियो में जहां शिल्पी राज ने अपने सुर से ताल छेड़ती नजर आईं, तो वहीं श्वेता के हुस्न को जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। शिल्पी राज और श्वेता की जुगलबंदी देख फैंस भी उनके साथ झूमते नजर आ रहे हैं।
एक दिन पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोग इस गाने को लाइक और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। शिल्पी राज की आवाज में गाए इस गाने को गोल्डी और बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है।
शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी सिंगर में से एक हैं। वह अक्सर फैंस के लिए नए- नए गाने बनाती और रिलीज करती रहती हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। साथ ही फैंस इन्हें जमकर लाइक भी करते हैं। बीते दिनों शिल्पी अपने एक एमएमएस लीक होने के बाद काफी सुर्खियों में थीं। बाद में एक्ट्रेस ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अपील की थी कि वह इस वीडियों को शेयर ना करें।