खेसारी लाल यादव भोजपुरी गीत
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने में खेसारी लाल यादव गमछा लिए अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। आंखों में चश्मा लगाए खेसारी बेहद स्लाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका की जोड़ी भी उनके साथ काफी अच्छी लग रही है। इस गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं जबकि को संगीत शुभम राज ने दिया है। वहीं, इसका निर्देशन दीपेश गोयल ने किया है।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी गीत
- फोटो : सोशल मीडिया
2 मिनट 44 सेकंड लंबे इस गाने पर फैंस जमकर पर लुटा रहे हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस पर 40 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब खेसारी के गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हो। इससे पहले खेसारी ने बॉलीवुड के मशहूर गाने पानी पानी और दो घूंट का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया था, जिसे उनके फैंस ने जमकर पसंद किया था।