फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' का ट्रेलर लॉन्च, मोनालिसा का दिखा जबरदस्त अंदाज

Wed, 22 Aug 2018 09:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bhojpuri
विज्ञापन

लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' का ट्रेलर बकरीद के मौके पर लॉन्च हो गया है। दमदार एक्शन से भरपूर फिल्म का भोजपुरी सिनेप्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में ग्रॉफिक्स के जरिए कई एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। वहीं, इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर राहुल देव भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

bhojpuri
फिल्म का ट्रेलर 5 मिनट तकरीबन का है जिसमें एक्शन ही एक्शन है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई साउथ की फिल्म चल रही हो। ट्रेलर में एक्ट्रेस मोनालीसा का अंदाज भी देखते ही बन रहा है।  

फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप पांडेय ने बताया था कि फिल्म दुर्गापूजा के आसपास रिलीज होगी। यह न केवल एंटरटेनिंग होगी बल्कि कई सीन हिंदी फिल्मों की तरह  भी नजर आएंगे। फिल्म में प्रदीप पांडेय के अलावा मोनालिसा, शुभी शर्मा, प्रिया शर्मा जैसे स्टार्स काम करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

bhojpuri
बता दें कि इससे पहले 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' के दो पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं जिसमें एक्टर प्रदीप पांडेय चिन्टू और बॉलीवुड एक्टर राहुल देव एकदम दमदार लुक में नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म साल 2016 में आई फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' का सीक्वल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें