फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Cinema: पवन सिंह की फिल्म 'मेरा वतन' के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा, दिखा लंदन की लड़की और बिहार के लड़के का अजब इश्क

Sun, 07 Nov 2021 01:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेरा वतन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उनके चाहने वाले देश दुनिया तक पहुंच गए हैं। जब बात भोजपुरी के सबसे बड़े स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की हो तो उनकी फिल्म पहले से ही हिट मानी जाती है। उनकी फिल्म 'मेरा वतन' जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और रिलीज के साथ ही ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री सपना गिल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में पवन और सपना के बीच नोक झोक से लेकर प्यार और तकरार तक का शानदार तड़का देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर को देखकर पूरी कहानी को समझा जा सकता है। फिल्म में पवन सिंह की शादी लंदन की लड़की से हो जाती है। लड़की उसे अपना पति नहीं मानती। लेकिन धीरे धीरे वह लड़की का दिल जीतने में कामयाब हो जाता है। लेकिन इस बीच एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है, जो सपना को बताती हैं कि पवन और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस फिल्म को देखकर आपको बॉलीवुड फिल्म नमस्ते लंदन की याद आ जाएगी।

फिल्म में पवन सिंह और सपना गिल के अलावा अरीना, ग्रेस, डेविड,संजय महानंद, अंजय रघुराज, दीपक सिन्हा, पदम सिंह, अनुराधा सिंह, श्रद्धा नवल, अनोया बोरा, उल्हास कुडवा और उदैर खान ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें