फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: जॉन अब्राहम की फिल्म का गाना 'मेरी जिंदगी है तू' का भोजपुरी रीमिक्स हुआ रिलीज, लोगों को खूब पसंद आया ये अंदाज

Fri, 10 Dec 2021 10:11 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेरी जिंदगी है तू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का गाना 'मेरी जिंदगी है तू' लोगों को बेहद पसंद आया था। इस गाने को जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने अपनी आवाज दी है। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि इस गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज हो गया। भोजपुरी एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्या और विमल पांडेय ने इस गाने का भोजपुरी रीमिक्स गाया है। 'मेरी जिंदगी है तू' के भोजुरी वर्जन को एमवी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


 मणि भट्टाचार्य का यह पहला कवर सांग है। इस गाने को मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को नेपाल की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। इस गाने को भोजपुरी में गीतकार शेखर मधुर लिखा है और संगीत जयदेवा ने दिया है। डीओपी सम्राट सिंह हैं। रिकॉर्डिंग मुन्ना मिश्रा ने की है। एडिट और ग्राफिक का काम विजयदीप श्रीवास्तव ने किया है।


मणि भट्टाचार्य और विमल पांडेय की यो जोड़ी जल्द ही फिल्म 'लगन पत्रिका' में नजर आएगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार विमल पांडेय और मणि भट्टाचार्य एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'लगन पत्रिका' के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल और निर्देशक आनन्द सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें