फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि सुसाइड केसः इन दो बातों से खौफ में आ गई थी एक्ट्रेस

Tue, 20 Jun 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजलि श्रीवास्तव ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अंजलि का शव मुंबई के जुहू स्थित उनके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला। लेकिन अंजलि की मां का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। अंजलि की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'वो आत्महत्या नहीं कर सकती, इस मामले की जांच होनी चाहिए।'
विज्ञापन

2 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
वहीं खबरों की मानें तो अंजलि के पड़ोसियों का कहना है कि अंजलि पिछले कुछ समय से तनाव में चल रही थी। एक तो उसे कोई फिल्म नहीं मिल रही थी दूसरा, उसके घरवालों ने उसकी शादी करवाना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्हें वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी रश्मि करनदीकर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'हम हर तरह से मामले की जांच कर रहे हैं कि उसने आत्महत्या क्यों की और किस समय ये हादसा हुआ।'

4 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
वहीं बिल्डिंग के वॉचमैन का कहना है कि उसने अंजलि को शनिवार रात आखिरी बार देखा था। अंजलि वहां पर दो साल से रह रही थी। उसका फोन बंद था। पुलिस उसके फोन की जांच में लगी हुई है लेकिन उसमें पासवर्ड लगा हुआ है। अंजलि के घर वाले इलाहबाद में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
पुलिस ने बताया कि अंजलि के रिश्तेदार रविवार से उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन लोगों ने मकान मालिक को फोन मिलाया।
विज्ञापन

6 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
अंजलि के मकान मालिक के पास घर की चाबियां थी और जब उन्होंने दरवाजा खोला तो पाया की अंजलि फांसी पर लटकी हुई हैं। शव को कूपर हास्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंजलि श्रीवास्तव
अंजलि श्रीवास्तव ने भोजपुरी फिल्म खून-पसीना में पहली बार काम किया था और आखिरी बार कच्चे धागे फिल्म में सेकेंड किरदार निभाया था। इस किरदार की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल, वह क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया टीवी सीरियल में काम कर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें