फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: समुद्र किनारे दिखा अक्षरा सिंह का हॉट अंदाज, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Mon, 18 Apr 2022 11:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा समुद्र किनारे अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Akshara Singh - फोटो : Akshara Singh Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी और बिहार तक सीमित नहीं है। अक्षरा को लाखों लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और उनकी हर नई तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। कुछ ऐसा इस बार भी हुआ है। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री समुद्र किनारे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह ने अपना एक हाथ हवा में उठा रखा है और दूसरा हाथ पीछे किया हुआ है। उनके चेहरे पर एक खूबसूरत स्माइल है, जो इस तस्वीर को कंप्लीट करने का काम कर रही है। लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह ने डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। 



इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'न कुछ लेकर आए थे और ना कुछ लेकर जाएंगे। एक जिंदगी... खुद से प्यार करो। खुश रहो.. प्यार और खुशियां फैलाओ।' अक्षरा की इस तस्वीर पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अति सुंदर।' दूसरे ने लिखा, 'लव यू मैम।'
विज्ञापन


बता दें कि अक्षरा सिंह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री का अगला प्रोजेक्ट सलमान खान की सुपर हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ है। इस बात की जानकारी अक्षरा ने एक तस्वीर शेयर कर दी थी, जिसमें अक्षरा और आदिल थम्स अप करते नजर आए थे। इस तस्वीर के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग आ रहा है, जिसे डायरेक्ट आदिल शेख ने किया है और कंपोज शमीर टंडन ने किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए और इस ड्रीम टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है।' बता दें कि बीते दिनों शमीर टंडन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें