फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा जानी’ का पहला पोस्टर आउट, एक्शन और इमोशन से भरपूर दिखे खेसारीलाल यादव

Wed, 23 May 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RAJA JANI
विज्ञापन
भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'राजा जानी' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। खेसारीलाल के फैंस उनको इस लुक में देखकर बेहद खुश होंगे। पोस्टर में खेसारीलाल यादव काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म ‘राजा जानी’ में खेसारीलाल यादव के साथ प्रीति विश्वास और देवोस्मिता नजर आयेंगी। दोनों ही भोजपुरी में नवोदित कलाकार हैं। फिल्म को लालबाबू पंडित डायरेक्ट कर रहे हैं और निर्माता सुरेंद्र प्रसाद हैं।

फिल्म की स्टोरी एक सौतेली मां और बेटी की कहानी पर आधारित है। फिल्म के गानें पहले ही लोगों को दीवाना बना चुके हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद डायरेक्ट लालबाबू पंडित ने बताया कि ‘राजा जानी’ एक पारिवारिक कमर्शियल फिल्म है। इसमें भोजपुरिया मिट्टी की सुंगध और यूपी – बिहार की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


खेसारीलाल को ‘राजा जानी’ से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी कमाल की है। उन्होंने कहा कि लाल बाबू पंडित इंडस्ट्री के काफी उम्दा डायरेक्टरों में से एक हैं। वह एक बार फिर से भोजपुरिया दर्शकों के लिए नए कलेवर और फ्लेवर की खूबसूरत फिल्म लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें