भोजपुरी अभिनेत्री अजीम काजी और एक अन्य युवक के साथ हुक्का पार्लर में पार्टी कर रही थी। इसी दौरान खुद को एनसीबी अफसर बताने वाले यह दोनों आरोपी वहां पहुंचे और अभिनेत्री के साथ गए। अभिनेत्री के साथ गए दोनों युवक आरोपियों के साथ मिले हुए थे और चारों ने मिलकर अभिनेत्री को फंसाने की साजिश की थी।
इस दौरान लगातार पैसे की मांग से परेशान होकर अभिनेत्री डिप्रेशन में चली गईं और 23 दिसंबर की रात उन्होंने अपने जोगेश्वरी के रेंटेड फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा धारा 306, 170, 420, 384, 388 और 389, 506, 120 B के तहत दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। जबकि अन्य दो आरोपी फिलहाल फरार है।