फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: अचानक क्यों बदल गया वरुण धवन का व्यवहार? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Thu, 20 Oct 2022 12:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान वरुण धवन ने यह खुलासा किया कि एक वक्त था, जब वह घमंडी थे। ऐसे में वह इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते थे कि कोई क्या कह रहा है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी वरुण की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि हाल ही में 'भेड़िया' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसमें वरुण का लुक जबरदस्त है। आपको बता दें कि वरुण अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा कई बार अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चा में आ चुके हैं। हाल ही में वरुण धवन ने खुद भी अपने व्यवहार को लेकर बातचीत की। उन्होंने उस वक्त का जिक्र किया, जब वह किसी की परवाह नहीं करते थे और थोड़े से 'घमंडी' थे।

विज्ञापन

नहीं करते थे परवाह
हाल ही में एक बातचीत के दौरान वरुण धवन ने यह खुलासा किया कि एक वक्त था, जब वह घमंडी थे। ऐसे में वह इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते थे कि कोई क्या कह रहा है। बातचीत के दौरान वरुण धवन ने आगामी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर भी बात की और कहा कि फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने उन्हें इस फिल्म में कॉमेडी न करने की सलाह दी थी और कहा था कि लोग तुम्हें गंभीरता से नहीं लेंगे। 

Diwali 2022: रमेश तौरानी ने रखी भव्य दिवाली पार्टी, कटरीना-विक्की समेत कई सितारों ने की शिरकत

दस साल पूरे किए
आपको बता दें कि हाल ही में वरुण धवन ने इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे किए हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। इसके अलावा वरुण दिलवाले, 'बदलापुर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जुग जुग जियो' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है। हाल ही में वरुण ने अपनी पर्सनल लाइफ और व्यवहार को लेकर काफी बातें कीं।

Riteish-Genelia Deshmukh: सवालों के घेरे में रितेश-जेनेलिया, भूमि आवंटन से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

इस दिन आएगी 'भेड़िया'
बता दें कि हाल ही में वरुण धवन ने एक बातचीत के दौरान कहा कि दर्शक क्या कह रहे हैं, वह अब इस बात का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैंने हर फिल्म में अच्छा काम किया है, इसलिए यह हो रहा है, बल्कि मैं आगे बढ़ने के लिए अब ऐसा करता हूं। एक वक्त था, जब मैं थोड़ घमंडी था। सोचता था कि सबकुछ ठीक है तो मैं किसी की परवाह क्यों करूं कि कोई क्या बोल रहा है। अब मैं खुद को एक जिम्मेदार एक्टर की तरह देखता हूं।' वरुण ने आगे कहा,  'मैं उस सफलता को एंजॉय करना चाहता हूं, जो 'भेड़िया' लेकर आएगी। जो 'जुग जुग जियो' को मिली। मैंने दर्शकों को सुना और मैंने 'भेड़िया' जैसी फिल्म की। बता दें कि वरुण की 'भेड़िया' 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में आ रही है। वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'भेड़िया' के अलावा वह 'बवाल' में जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Iman Ali: पहली फिल्म और झटका...जब अचानक दिखना हुआ बंद, गंभीर बीमारी से जूझते हुए इमान अली बनीं हिट एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें