फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भारती सिंह ने मां से की पैपराजी की शिकायत, मां ने लगाई फटकार; देखें वायरल वीडियो

Mon, 29 Jun 2026 02:49 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Video: भारती सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। आज उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती की मम्मी उनके कहने पर पैपराजी को फटकार लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह का आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। भारती ने अपनी मम्मी से पहले तो पैपराजी को डांट खिलावाई और उसके बाद बोलीं- 'मेरी मम्मी के सामने ऐसी बाते करोगे?'

विज्ञापन

भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह ने की मां से शिकायत
भारती सिंह का आज एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भारती अपनी मां से कहती नजर आ रही हैं, 'मां देखो ये लोग मुझे तंग करते हैं।' भारती की इन बातों को सुनकर उनकी मां तुरंत पूछती हैं कौन? इस पर भारती पैपराजी की ओर इशारा करती हैं।
 


भारती की मां कहती हैं, 'क्यों परेशान करते हो मेरी बेटी को?', इसके बाद भारती की मां को पैपराजी को देखकर हंसी आ जाती है। पैपराजी भारती की मां से कहते हैं, 'आपकी बेटी इतनी प्यारी हैं'। इसके बाद भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं- 'मेरी शादी हो चकी है, मेरी मम्मी के सामने ऐसी बाते करते हो।' इसके बाद भारती भी अपनी हंसी ज्यादा देर रोक नहीं पाती हैं और मुंह छिपाकर हंसने लगती हैं। 
 
विज्ञापन

भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती सिंह की शादी और बच्चे
प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में राइटर और होस्ट हर्ष लिम्बाचिया से शादी की। इस जोड़े के दो बेटे हैं। 3 अप्रैल 2022 को उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसे प्यार से गोला (लक्ष्य लिम्बाचिया) कहते हैं। 19 दिसंबर 2025 को भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम यशवीर लिम्बाचिया है।  

यह भी पढ़ें: 'आवारापन 2' के टीजर पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं, लिखा- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ इमरान हाशमी एक तरफ...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें