फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज, फिर हरा हो गया 26/11 आतंकी हमले का जख्म

Tue, 02 Jun 2026 06:20 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: कंगना रनौत बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यहां देखिए कैसा है ट्रेलर…
विज्ञापन
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं और वहां की नर्स की बहादुरी और उनकी मेहनत की अनसुनी कहानी को बताती है। यह फिल्म उस रात की कहानी है जब अस्पताल के अंदर फंसे लगभग 400 लोगों की जान बचाने के लिए मेडिकल स्टाफ ने अपनी जान दांव पर लगा दी थी। जानते हैं ट्रेलर में क्या कुछ है नया...

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत की कामा अस्पताल में और मुंबई में बाकी इलाकों में हुए आतंकी हमले के साथ होती है। इस ट्रेलर में नर्स के जीवन के बारे में दिखाया गया है। समाज में उन्हें किस नजर से देखा जाता है और लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।

लेकिन फिल्म का प्रमुख केंद्र 2008 में कामा अस्पताल पर हुए आतंकी हमले पर आधारित है। जब आतंकियों ने कामा अस्पताल में घुसकर छह गार्डों की हत्या कर दी थी। मुख्य भवन के पीछे कई गोलियां चलाई गईं, जिससे कई कर्मचारियों घायल भी हुए। इस दौरान वहां की नर्स और सपोर्टिंग स्टाफ ने किस तरह बहादुरी दिखाते हुए लोगों की जान बचाई और अपनी सूजबूझ से आतंकियों का डटकर सामना किया था।

भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नर्स के किरदार में दिखीं कंगना
फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में नजर आई हैं। उनके साथ गिरिजा ओक भी एक नर्स ही बनी हुई हैं। ट्रेलर में कंगना नर्सिंग के दौरान दिलाई गई अपनी शपथ को भी याद करती हैं और लोगों की जान बचाने के लिए अस्पताल के मैनेजमेंट का भी मुकाबला करती नजर आती हैं।


विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगा मुकाबला
मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित ‘भारत भाग्य विधाता’ को कंगना रनौत ने पेन इंडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में कंगना रनौत एकमात्र बड़ा चेहरा हैं।

इसके अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, रसिका अघासे, अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें