फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाबी जी घर पर हैं…’ का पहला पोस्टर रिलीज, जानिए थिएटर में कब दस्तक देगी चर्चित सीरियल पर बनीं फिल्म

Fri, 09 Jan 2026 01:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhabiji Ghar Par Hain Movie Release Date: सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ के फैंस के लिए खुशखबर है। अब यह सीरियल, फिल्म के रूप में बड़े आ रहा है। फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ का पहला पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं' का पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@Shubhangi Atre
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी पर कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब इस सीरियल के किरदार और कहानी को दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में देखेंगे। जानिए, कब रिलीज हो रही है ये फिल्म? 

फिल्म में नए किरदारों की भी हुई एंट्री 

विज्ञापन

सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहताश गौर जैसे एक्टर्स नजर आते थे। यह सभी फिल्म का भी हिस्सा हैं। वहीं फिल्म में रवि किशन, मुकेश तिवारी जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में सभी एक्टर्स नजर आ रहे हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने शेयर की है। यह फिल्म अगले महीने वैंलटाइन डे से पहले रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 6 फरवरी है। पोस्टर रिलीज के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, ‘गली गली में होगा शोर, क्योंकि भाबी जी की सवारी निकल पड़ी है थिएटर की ओर।’

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के बाद ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में सौम्या टंडन की वापसी? 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस ने दिया जवाब 

क्या है 'भाबी जी घर पर हैं' की स्टोरी लाइन? 
सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' की कहानी में कानपुर के मोहल्ले में दो कपल्स का जोड़ा रहता है। सीरियल में जो पुरुष हैं, वह एक-दूसरे की पत्नियों को पसंद करते हैं। इस ट्रैक पर ही सीरियल चलता है। सीरियल में कॉमेडी जमकर होती है। कई अजब-गजब किस्म के किरदार इसमें नजर आते हैं। यह सीरियल कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें