'भाग मिल्खा भाग' के बारे में फिल्म एक्सपर्ट्स का कहना था कि इस फिल्म को लोग पसंद करेंगे। एक्सपर्ट्स की बात सच साबित हुई। 'भाग मिल्खा भाग' 60 फीसदी की दर के साथ शुक्रवार को क्लोज हुई।
हालांकि वीरवार को 'भाग मिल्खा भाग' का पेड प्रीव्यू भी हुआ था जिसमें तकरीबन 1.05 करोड़ रूपयों का कलेक्शन रहा। लेकिन वीकएंड पर फिल्म का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स रहा।
'भाग मिल्खा भाग' फरहान अख्तर की कलेक्शन के मामले में अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म कहें तो कोई दोराय नहीं होगी।
'भाग मिल्खा भाग' का कुल कलेक्शन तकरीबन 32-33 करोड़ रहा। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म ने जहां शुक्रवार को 1500 स्क्रीन पर एकसाथ रिलीज होकर 8.5 करोड़ रूपए कमाए वहीं शनिवार को फिल्म ने 10.5 के आसपास कमाई की।
रविवार को फिल्म ने तकरीबन 12 करोड़ का कलेक्शन किया।
गौरतलब है कि 'भाग मिल्खा भाग' के साथ ही कई और फिल्में जैसे- '16', 'ब्वॉयज तो ब्वॉयज हैं', 'शॉर्ट्स' और 'तारा' भी रिजीज हुई थी। इन सभी का कलेक्शन ना के बराबर रहा।
ऐसा माना जा रहा है कि 'भाग मिल्खा भाग' 100 करोड़ी क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है।