फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली एक्टर के असिस्टेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्राइवेट वीडियो लीक करने की दी गई थी धमकी

Thu, 04 Mar 2021 05:09 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकुश हाजरा, पिंटू डे - फोटो : Social media
विज्ञापन

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है। अभिनेता अंकुश हाजरा के सहायक के रूप में काम करने वाले 36 वर्षीय पिंटू डे ने कथित तौर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित अपने घर में उन्होंने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डे ने उत्तरी कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में अपने घर के बाथरूम में खुदकुशी कर ली थी। तौलिया से फांसी लगाकर उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया। पता चलने पर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार पिंटू डे काफी परेशान थे। उन्हें एक व्यक्ति निजी वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दे रहा था। इसी के बाद पिंटू ने ये कदम उठाया। वहीं परिजनों का कहना है कोई पैसों के लिए डे को ब्लैकमेल कर रहा था। वो व्यक्ति पैसे नहीं देने पर फोन पर धमकी देता था।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर क्राइम के तहत मामले की छानबीन कर रही है। वहीं डे के रिश्तेदार पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगा रहे है। बता दें कि पिंटू डे अभिनेता अंकुश हाजरा के साथ उनके असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे।

बता दें कि इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक 17 वर्षीय लड़की ने भी अपने पूर्व प्रेमी द्वारा निजी तस्वीरों के साथ कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। शख्स उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दे रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें