फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aindrila Sharma: निधन के बाद एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, BF सब्यसाची चौधरी के लिए लिखी खास बात

Mon, 21 Nov 2022 07:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी को अपनी जिंदगी बताया है।
विज्ञापन
aindrila sharma - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को दम तोड़ दिया। अभिनेत्री को 1 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां काफी दिनों तक उन्होंने जिंदगी के लिए जंग लड़ी लेकिन हार गईं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उनके बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी के लिए होता है।

विज्ञापन

दरअसल, 31 अक्तूबर को सब्यसाची का जन्मदिन था और इसी दिन एंड्रिला शर्मा ने अपना आखिरी पोस्ट किया था। एंड्रिया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने बंगाली में लिखा, 'मेरे जीने की वजह ,जन्मदिन मुबारक हो'। इस आखिरी पोस्ट के जरिए एंड्रिला ने सब्यसाची के प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया है। उनके निधन के बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके और सब्यसाची के रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं कि अंत समय तक उन्होंने एंड्रिला का साथ नहीं छोड़ा और उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।
 

सब्यसाची ने आखिरी समय में अपने प्यार एंड्रिला शर्मा को बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ा था। वह समय समय पर फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए एंड्रिला की हेल्थ के बारे में बता रहे थे। कुछ दिन पहले ही सब्यसाची ने अभिनेत्री के लिए एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस से एंड्रिला के लिए प्रार्थना करने का कहा। उन्होंने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसे यहां लिखूंगा। एंड्रिला के लिए प्रार्थना करें। किसी चमत्कार के लिए प्रार्थना करें। एंड्रिला जिंदगी के लिए लड़ रही हैं, इस दुनिया से परे सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ रही हैं।'
विज्ञापन

बता दें कि एंड्रिला शर्मा लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हालांकि, इलाज के बाद वह ठीक होकर काम पर लौट चुकी थीं। वह बंगाली फिल्म 'भोले बाबा पार करेगा' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अनिर्बान चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका निभाई थी। एंड्रिला ने बेहद कम उम्र में अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें