फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 31 Jan 2021 11:59 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन।
  • 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
  • कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन।
विज्ञापन
इंद्रजीत देब - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन हो गया। इंद्रजीत को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इंद्रजीत की उम्र 73 वर्ष थी। बीते साल ही अभिनेता इंद्रजीत की पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद से इंद्रजीत अकेले ही रह रहे थे। इंद्रजीत और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी।

विज्ञापन


इंद्रजीत लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे। इसके अलावा वो कुछ और गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उनका कोलकाता के गोल पार्क स्थित आवास पर निधन हो गया। 
 
 

इंद्रजीत देब ने बंगाली टीवी सीरियल 'तेरो परबोन' से करियर की शुरुआत की थी। इंद्रजीत देब के निधन पर दिग्गज एक्टर सुदीप्त चक्रवर्ती ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अपने बचपन के दोस्त और शानदार अभिनेता इंद्रजीत के निधन से वो काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी, नेस वाडिया संग अफेयर भी रहा चर्चा में

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें