फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहन होगी तेरी' का नया गाना रिलीज, दिल को छू जाएगा राजकुमार और श्रुति हासन का रोमांस

Wed, 10 May 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
गाने के एक सीन में राजकुमार राव और श्रुति हासन
विज्ञापन
राजकुमार राव और श्रुति हासन की आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। जहां पहले से ही इस फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफें हो रही हैं वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म से एक रोमांटिक गाना रिलीज किया है। 'तेरा होके रहूं' नाम का ये गाना राजकुमार राव और श्रुति हासन पर फिल्माया गया है और इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री उभरकर सामने आई है।
विज्ञापन


इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। विजुअल्स काफी जबरदस्त हैं और आप अपनी नजरें इस गाने से हटा नहीं पाएंगे।

'बहन होगी तेरी' को अजय पन्नालाल ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 26 मई को रिलीज होगी। ये पहली बार है जब राजकुमार राव और श्रुति हासन किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। 'तेरा होके रहूं' गाने से पहले मेकर्स ने 'जय मां' गाना रिलीज किया था जिसे भी काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन


Soft and soulful... #TeraHokeRahoon from #BehenHogiTeri Hogi. https://t.co/Kk6GaLOE85— taran adarsh (@taran_adarsh) May 9, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें