फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव ने मिलवाया अपनी ‘स्त्री‘ से, रिलीज होने वाला है फिल्म का ट्रेलर

Thu, 26 Jul 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री‘ काफी सुर्खियों में है। बीते दिनों फिल्म में चुड़ैल का रोल कर रही श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया था। फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। वहीं पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर के साथ #MardKoDardHoga ट्रेंड चल रहा है। 
विज्ञापन


आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। रिलीज से पहले फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव ने ‘स्त्री‘ का एक और पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर दोनों नजर आ रहे हैं। पोस्टर में साफ नजर आ रहे हैं कि जैसे राजकुमार राव श्रद्धा कपूर को देखकर कहीं खो गए हों। फिल्म के पोस्टर में 'मर्द को दर्द नहीं होता है' टैग लाइन भी नजर आ रही है।
 
विज्ञापन

फिल्म का पोस्टर राजकुमार राव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही ट्विट में लिखा- 'स्त्री से बचने के लिए हम तैयार होकर आ रहे हैं। आप भी सावधान हो जाओ।' आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कर रही हैं। बीते दिनों उनका चुड़ैल का लुक सामने आया था। नए लुक में श्रद्धा कपूर एकदम डरावनी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का लुक हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' की नन से प्रेरित है। 

दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त हो रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें