फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विजय-तृषा को शादी कर लेनी चाहिए’, थलापति के सीएम बनने से पहले राखी सावंत का बड़ा बयान; कहा- मेहंदी में आऊंगी

Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant On Vijay-Trisha: राजनीति से परे थलापति विजय अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। अब राखी सावंत ने विजय और तृषा की डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्यों कहा उन्हें शादी कर लेनी चाहिए…
विज्ञापन
राखी सावंत, विजय और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय संभवत: कल शनिवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। अपने पहले ही चुनाव में थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। अन्य पार्टियों के सहयोग से अब विजय सरकार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


राजनीतिक गतिविधियों से इतर थलापति विजय अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। अभिनेत्री तृषा कृष्णन से उनके कथित अफेयर की चर्चाएं भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब अपने बयानों से लाइमलाइट में रहने वाली राखी सावंत ने विजय और तृषा को लेकर बड़ा बयान दिया है। राखी का कहना है कि विजय और तृषा को शादी कर लेना चाहिए।

Trending Videos

विजय थलापति, तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छी लगती है विजय और तृषा की जोड़ी
फिल्ममंत्रा से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए। हम मेहंदी में आएंगे। राखी ने यह भी बताया कि वह तृषा को इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों से जानती हैं और उन्होंने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की। राखी ने कहा कि तृषा और विजय की जोड़ी बहुत अच्छी है। मैं त्रिशा को जानती हूं। जब हम साथ में संघर्ष कर रहे थे। वह बॉलीवुड में थी, फिर वह साउथ इंडस्ट्री में शिफ्ट हो गईं। इसलिए मैं तृशा को बचपन से जानती हूं।

विजय के साथ काम करने का है सपना
राखी ने आगे थलापति विजय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनको बहुत पसंद करती हूं। उनका स्वभाव बहुत अच्छा है। मेरा सपना था उनके साथ एक गाना करना, पर कभी मौका ही नहीं मिला। अब मुझे लगता है उनकी पार्टी जॉइन कर लूं।

विजय, तृषा - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑनस्क्रीन हिट है विजय और तृषा की जोड़ी
विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी ने एक साथ कई लोकप्रिय फिल्में दी हैं, जिनमें ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ शामिल हैं। ‘लियो’ में 15 साल के लंबे ब्रेक के बाद दोनों साथ में आए थे। उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर प्रशंसकों के बीच एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन

थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा के जन्मदिन वाले दिन ही विजय को मिली ऐतिहासिक जीत
दिलचस्प बात ये है कि जिस दिन चुनाव के नतीजे आए और विजय की पार्टी को शानदार जीत मिली, उस दिन तृषा का जन्मदिन था। इस मौके पर कई सेलेब्स ने भी तृषा को जन्मदिन की बधाई देते हुए विजय की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया था। वहीं तृषा भी विजय को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंची थीं। इन सबके चलते ही विजय और तृषा की नजदीकियां एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बीते महीने ही विजय की पत्नी ने भी उनसे तलाक की अर्जी दाखिल की है। इसके बाद विजय और तृषा के साथ होने की चर्चाएं और भी फैल गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें