सीता का सिनेमा में सफर
शुरुआती समय में महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। इसलिए पुरुष अभिनेता ही महिला भूमिकाएं निभाते थे। साल 1917 में अन्ना सालुंके नाम के एक पुरुष अभिनेता ने 'रामायण' में राम और सीता दोनों भूमिकाएं निभाई थीं। बाद में महिलाएं भी अभिनय करने लगीं।
पहली बार दुर्गा खोटा ने निभाई सीता की भूमिका
दुर्गा खोटा पहली प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने बंगाली फिल्म 'सीता' में सीता का किरदार निभाया। उसी फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने राम का रोल किया था। इसके बाद 1943 में शिभना समर्थ ने फिल्म 'राम राज्य' में सीता का किरदार निभाया।
अन्य भाषाओं की फिल्मों में सीता
- पद्मिनी ने तमिल फिल्म 'संपूर्ण रामायणम' में सीता की भूमिका निभाई।
- श्रीदेवी ने 1976 में तमिल फिल्म 'दशावतारम' में सीता का रोल किया।
- जया प्रदा ने बी. बापू की तेलुगु फिल्म 'सीता कल्याणम' और बाद में 'सीताराम वनवासम' में मुख्य भूमिका निभाई।
सबसे प्रसिद्ध सीता
टेलीविजन पर रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल किया, जो आज भी बहुत याद किया जाता है। इस सीरियल से दीपिका घर-घर में सीता के किरदार से मशहूर हुईं। इसके अलावा 'आदिपुरुष' में कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया है।
सीता के बगैर अधूरी है 'रामायण'
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। टीजर में भगवान राम पर ज्यादा फोकस किया गया है, लेकिन रावण की भूमिका में यश की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। फिल्म में सीता की भूमिका साई पल्लवी निभा रही हैं। 'रामायण' की कहानी में सीता बहुत महत्वपूर्ण हैं। बिना सीता के रामायण अधूरी है।
यह भी पढ़ें: Dont Sleep: विजय सेतुपति ने 'डोंट स्लीप' का पहला लुक किया जारी, जानें कब रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म