निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म 'इक्का' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में निर्देशक ने एक बातचीत में अभिनेता अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय को उनकी काबिलियत की वजह से ज्यादा से ज्यादा फिल्में मिलनी चाहिए।
अक्षय खन्ना एक बहतरीन एक्टर हैं
अक्षय अभिनीत फिल्म 'इक्का' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्टर की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरे लिए अक्षय खन्ना हमेशा से एक बेहतरीन एक्टर रहे हैं। मैं कई साल से उनके काम की तारीफ करता रहा हूं। मुझे सच में उम्मीद है कि उन्हें और फिल्में मिलेंगी क्योंकि वे इसके हकदार हैं। वे बहुत टैलेंटेड हैं और अपने हर रोल में जबरदस्त गहराई लाते हैं। मेरे लिए वह एक बेहतरीन एक्टर हैं जिन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्में मिलनी चाहिए।'
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
कई साल बाद अक्षय ने किया कमबैक
अभिनेता अक्षय खन्ना ने कई साल एक्टिंग से ब्रेक लिया था। इसके बाद पिछले साल उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की। पहले 2025 की शुरुआत में वो विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार में नजर आए।
फिर साल के अंत में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में वह रहमान डकैत के किरदार में ऐसे छाए कि सब उनके दीवाने हो गए। फिल्म से अक्षय का डायलॉग हो, सीन हो या डांस.. सोशल मीडिया पर सबकुछ वायरल हुआ। अब वह जल्द ही सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म 'इक्का' में भी निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे।
इक्का
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'इक्का'?
फिल्म 'इक्का' एक कोर्ट रुम ड्रामा है। इसमें सनी देओल जहां अपने फिल्म 'दामिनी' वाले अंदाज में नजर आएंगे। वहीं अक्षय कटघरे में खड़े दिखाई देंगे। फिल्म में दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगी। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हाेगी।