साल 2017 की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बाहुबली 2' की रिलीज को अब सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए है, ऐसे में फिल्म के प्रमोशन ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। लगातार फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किया जा रहे हैं। आज फिर फिल्मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है। ये पोस्टर इस फिल्म के बाकी पोस्टर्स की तरह काफी एट्रेक्टिव है।
नए पोस्टर में देवासेना का शाही अंदाज दिखाया गया है। इससे पहले कल भी एक पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें बाहुबली को दमदार रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें देवासेना को एक रौबदार अंदाज में दिकाय गया है जो अपने सिंहासन पर बैठी हैं।
Be ready to witness the princess of Kuntala, Devasena in 2 days! #Baahubali2. pic.twitter.com/LbRDwt0E9z
— Baahubali (@BaahubaliMovie) April 26, 2017
आपको बता दें इस फिल्म का टिकट खरीदने के लिए अभी से लंबी लाइने लगी हुई हैं। ये फिल्म सबसे ज्यादा 8000 स्क्रींस पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। लाइन में लगने के बावजूद भी टिकट के दाम कम नहीं हैं।
By 7 am today, at @PrasadsMultiplx, a long line of people waiting to buy tickets for #baahubali2 #BaahubaliTheConclusion
Some craze this... pic.twitter.com/nJ01zqIbKg
— Pranita Jonnalagedda (@PranitaRavi) April 26, 2017