फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः लो रेखा बन गई हैं नानी

Fri, 28 Dec 2012 03:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता निर्देशक इन्द कुमार की फिल्म से रेखा जल्द ही बडे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह चर्चा इन दिनों ख़बरों में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग 10 दिसंबर को शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में रेखा नानी का किरदार निभा रही हैं। यह पहली बार होगा कि रेखा ने अपनी उम्र के अनुरूप किरदार को चुना हो। इन्द्र कुमार बताते हैं की जब यह स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मेरे जेहन में सबसे पहला नाम उनका ही था। जब मैंने वह स्क्रिप्ट रेखाजी को सुनायी वह फ़ौरन ही राज़ी हो गयीं।
विज्ञापन


मेरी यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है और उनकी इमेज खुद भी उससे मेल खाती है। खास बात यह है की उन्हें फिल्म में नानी का किरदार निभाने में थोड़ी भी परेशानी नहीं हुई उल्टा उन्हें बहुत मज़ा आ रहा है। यह किरदार बहुत ही मस्ती से भरा है। इंद्र कुमार ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हमें रेखाजी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। यह फिल्म फैमिली इंटरटेनर हैं। फिल्म महिलाओं की इज्ज़त और उनकी शक्ति पर आधारित है। इस फिल्म में रेखा का साथ रणधीर कपूर ,अनुपम खेर और शरमन जोशी दिखेंगे। यह फिल्म 2013 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणबीर को अच्छी नहीं लगतीं घर की रोटियां
रणबीर कपूर जिस तरह अपनी फिल्मों के विषयों का चुनाव बेहद सोच समझ कर करते हैं, कुछ उसी तरह रणबीर अपने भोजन का चयन भी सोच समझ कर ही करते हैं। खुद उनकी मां नीतू कपूर ने बताया है कि रणबीर खाने के मामले में भी बहुत चूजी है। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी नहीं खा सकता खासतौर से घर पर बनी रोटियां अगर सही शेप में न हो तो वो कभी खाना नहीं खाता। वह बताती हैं कि एक बार रणबीर एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां उन्हें सही तरीके की रोटी नहीं मिली तो उन्होंने कई दिनों तक बिना किसी को बताये खाना नहीं खाया था। यह बात जब बाद में नीतू को बात पता चली तो उन्हें काफी तकलीफ हुई थी। इसके बाद से नीतू खुद उनका ख्याल रखने लगीं। नीतू बताती हैं कि रणबीर को केवल उनके हाथों का खाना पसंद हैं। नीतू सिंह इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि जब रणबीर घर में खाना खा रहे हों तो वह उनके मन मुताबिक खाना परोस सकें।
विज्ञापन


शाहरुख़ ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, देखी 'दबंग 2'
 अभिनेता शाहरुख़ खान कभी कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे सभी चौंक जाते हैं। सलमान के साथ पंगा होने के बावजूद शाहरुख ने उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'दबंग 2' देखी। इस फिल्म के लिए शाहरुख ने बकायदा अपने घर स्क्रीनिंग रखी थी। इस फिल्म को देखने के लिए शाहरुख ने अपने कुछ दोस्तों को आमंत्रित भी किया था। शाहरुख़ से जुड़े लोगों की माने तो शाहरुख़ ने यूएफओ डिजिटल थिएटर से इस फिल्म की प्रिंट भेजने की गुज़ारिश की थी। यूएफओ ने इसके लिए निर्माता निर्देशक अरबाज़ खान से अनुमति मांगी। जैसे ही अरबाज़ को मालूम हुआ की शाहरुख़ उनकी फिल्म 'दबंग 2' की स्क्रीनिंग अपने घर पर करना चाहते हैं, अरबाज़ ने फ़ौरन फिल्म का एक प्रिंट शाहरुख़ खान के घर मन्नत में भिजवाने को कहा। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि क्या अब शाहरुख और सलमान के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलेगी। 

क्यों पड़ी ईशा कोप्पिअर की शादी खतरे में
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी खतरे में होने की खबरें अभी पुरानी भी नहीं हुई हैं की अब खबर है की खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिअर और उनके पति के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है की शादी के बाद पिछले तीन सालो से रुपहले पर्दे से दूर रहीं ईशा जल्द ही फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा जब उनके पति आने वाले साल में एक बड़ी पार्टी प्लान कर रहे हैं तब ईशा एक होटल में परफॉर्म करेंगी। कायदे से उन्हें उस पार्टी को होस्ट करना था। यह दो घटनाएं बताती हैं कि इनकी जोड़ी टूटने के कगार पर है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की माने तो इस शादी में दरार की वजह ईशा का एक पुराना दोस्त है। सुनते हैं कि इसी पुराने दोस्त ने ईशा की जिंदगी में फिर दस्तक दे दी है।

अब शबाना और जावेद का टॉक शो
आमिर खान के सामाजिक मुद्दों पर आधारित शो 'सत्यमेव जयते' के बाद अब शबाना आज़मी और जावेद अख्तर भी एक टॉक शो लाने की तयारी में हैं। पर्दे के पीछे सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करने और आम आदमी की हक़ की लड़ाई लड़ने वाली यह जोड़ी पर्दे पर भी आम आदमी की परेशानियों को अपने टॉक शो में सामने लेकर आएगी। यह पहला मौका होगा जब यह जोड़ी साथ में किसी टॉक शो को होस्ट करेगी। हाल ही में एक प्राइम चैनल ने इस टॉक शो को मंजूरी दे दी है जल्द ही यह शो टेलीविज़न पर दस्तक देगा। चर्चा तो यह भी है कि 'सत्यमेव जयते' जैसे धारावाहिक से जुड़ने के लिए जावेद ने ही आमिर खान से कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें