'बाहुबली 2' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाए बदकिस्मती के बादलों को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने हटा दिया है। इस फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
पढ़ें: इस फिल्म ने तोड़े दुनिया भर के रिकॉर्ड, 4 हफ्ते में कमाए 4926 करोड़
फिल्म ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत करने के बाद शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की है। शुक्रवार को 'बरेली की बर्फी' ने केवल 2.42 रुपये का बिजनेस किया था। वहीं शनिवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ और रविवार को 5.03 करोड़ का बिजनेस किया। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 11.30 करोड़ पहुंच गया है। 'बरेली की बर्फी' अक्षय और भूमि की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को भी कड़ी टक्कर दे रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
#BareillyKiBarfi springs a surprise, after starting at low levels on Fri morning... Has to maintain the steady pace on weekdays... #BKB
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2017
#BareillyKiBarfi Fri 2.42 cr, Sat 3.85 cr, Sun 5.03 cr. Total: ₹ 11.30 cr. India biz. #BKB
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2017
फिल्म की कहानी बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और सिगरेट पीती है। इन्हीं कारणों से उसकी शादी में कई अड़चनें आती हैं जिससे उसके मां-बाप काफी परेशान हैं। वहीं राजकुमार और आयुष्मान में बिट्टी का जीवनसाथी बनने की होड़ है। अब आखिर में बिट्टी का दिल कौन चुरा के ले जाएगा, यही है फिल्म का क्लाइमैक्स।
पढ़ें: 'बरेली की बर्फी' में स्वाद है या नहीं, जानिए इन 11 बातों से
अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले 'निल बटे सन्नाटा' का निर्देशन कर चुकी हैं। 'निल बटे सन्नाटा' में प्रिंसिपल का रोल अदा कर चुके पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में कृति सेनन के पिता के रोल में हैं। फिल्म वैसे तो इस हफ्ते अकेली बड़ी रिलीज थी जिसका इसे फायदा मिला लेकिन इसी हफ्ते आ रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिज की 'अ जेंटलमैन' के सामने ये टिक पाएगी या नहीं, ये देखना होगा।