आने वाले शुक्रवार को निर्देशक अश्विनी तिवारी अय्यर एक अलग और बिंदास फिल्म 'बरेली की बर्फी' लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
पढ़ें: 'बरेली की बर्फी' का नया गाना रिलीज, कृति ने सलवार कमीज में किया ब्रेक डांस
इस फिल्म में कृति सेनन बिट्टी के किरदार में हैं जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और अंग्रेजी फिल्में भी देखती है। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बिट्टी और उसकी शादी के ईर्द-गिर्द घूमती है। राजकुमार और आयुष्मान में बिट्टी का जीवनसाथी बनने की होड़ है। अब आखिर में बिट्टी का दिल कौन चुरा के ले जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
New poster of #BareillyKiBarfi. Stars Ayushmann Khurrana, Kriti Sanon and Rajkummar Rao. Ashwiny Iyer Tiwari directs. 18 Aug 2017 release. pic.twitter.com/yBDdLANnoO
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 11, 2017
अश्विनी तिवारी अय्यर फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं जो इससे पहले 'निल बटे सन्नाटा' का निर्देशन कर चुकी हैं। 'निल बटे सन्नाटा' में प्रिंसिपल का रोल अदा कर चुके पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में कृति सेनन के पिता के रोल में दिखेंगे। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसे 21 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।
पढ़ें: Dialogue Promo: एकदम कड़क हैं 'बरेली की बर्फी' के राजकुमार राव
वहीं 18 अगस्त को हुमा कुरैशी की फिल्म 'पार्टिशन: 1947' भी रिलीज हो रही है। एक ही दिन दो फिल्मों का रिलीज होना इन दोनों एक्ट्रेसेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस फिल्म के अगले हफ्ते यानि 25 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिज 'अ जेंटलमैन' फिल्म लेकर आ रहे हैं।