फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐड में देखते ही डायरेक्टर को भा गई थी ये एक्ट्रेस, अब वरुण के साथ करेगी डेब्यू

Mon, 04 Sep 2017 01:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
वरुण धवन और बनिता संधू - फोटो : Instagram/ Varun Dhawan
विज्ञापन
वरुण धवन जल्द ही आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' में कॉमेडी करते नजर वाले है लेकिन उससे भी ज्यादा वरुण फिल्म 'अक्टूबर' को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इसकी वजह है फिल्म की हीरोइन। हाल ही में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए 'अक्टूबर' की लीड हीरोइन का नाम बताया है। 
विज्ञापन


फिल्म में वरुण की हीरोइन हैं बनिता संधू। वरुण धवन के साथ बनिता इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। आपको बता दें कि बनिता यूके की हैं। इससे पहले बनिता डबलमिंट के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। 

मजेदार बात तो ये है कि डबलमिंट के विज्ञापन को शूजित ने किया था और अब बनिता शूजित की ही फिल्म 'अक्टूबर' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। फिल्म में बनिता के कास्ट को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान शूजित ने बताया कि सभी ने च्विंगम के एड में बनिता को पसंद किया था। 
विज्ञापन

 
पढ़ें- बॉबी डार्लिंग ने पति पर कंगाल करने का लगाया आरोप, साल भर पहले हुई थी शादी

उन्होंने कहा, 'इस एड को 40 मिलियन लाइक्स मिले। इस एड फिल्म की शूटिंग के समय मैं और जूही (लेखिका) इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। एक दिन मैंने बनिता की एक तस्वीर खींची और जूही को भेजते हुए कहा कि इसके पास वह पोटेंशियल है जो हम अपने किरदार के लिए ढूढ़ रहे हैं।'

इसके आगे शूजित ने बताया कि उन्होंने स्क्रिप्ट पूरी होने तक बनिता को नहीं बताया था कि वह उन्हें इस फिल्म में कॉस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। खैर एक दिन उन्होंने खुद बनिता को फोन करके कहा कि वह अपनी अगली फिल्म में उन्हें लेंगे। शूजित ने यह भी कहा है कि कुछ हफ्तों में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। यह फिल्म अगले साल 1 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

    #October. Here's the October girl @shoojitsircar @ronnie.lahiri @juhic3 . Thank you for picture @avigowariker A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Sep 3, 2017 at 9:00am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें