'सरदार उधम सिंह' और 'अक्टूबर' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बनिता संधू ने पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट एपी ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'ब्राउन मुंडे' हिटमेकर के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर की।
हाल में एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ का ऐलान किया गया है। इसका नाम है एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' जो प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई है। इसी बीच एपी ढिल्लों ने अपने डेटिंग को भी ऑफिशियल कर दिया है। सिंगर एक्ट्रेस बनिता संधू को डेट कर रहे हैं। दोनों की रोमांटिक फोटोज भी सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुई इन फोटोज में ढिल्लों और बनिता की केमेस्ट्री लाजवाब है।
यह भी पढ़ें: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की भिड़ंत पर यामी गौतम ने दी प्रतिक्रिया, सनी देओल के लिए कही यह बात