पिता के जाने का दुख
बॉबी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र को पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। जब धर्मेंद्र का निधन हुआ, तो केवल उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को बहुत बड़ा झटका लगा और गहरा दुख हुआ। बॉबी ने कहा कि उनके पिता बेहद खास थे और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
हर बात में झलकता था प्यार
जब बॉबी से पूछा गया कि वे अपने पिता की किस खूबी को हमेशा याद रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई एक चीज नहीं है। उनकी हर बात बहुत प्यारी थी, यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यार जैसा ही लगता था।
मेरी पहचान सिर्फ 'धर्मेंद्र का बेटा'
शो के होस्ट शेखर सुमन ने जब बॉबी से पूछा कि आज वे शो पर किस रूप में आए हैं- विजय सिंह देओल, बॉबी देओल, बाबा देओल या फिर फैंस के पसंदीदा 'लॉर्ड बॉबी'? इस पर बॉबी ने बहुत ही सादगी से जवाब दिया, 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं।'