फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Marda: नेहा मर्दा ने पति संग मिलकर बेटी का किया नामकरण, बेबी को परी की तरह सजाया, देखें क्यूट तस्वीरें

Thu, 15 Jun 2023 09:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री नेहा मर्दा कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं। ऐसे में नेहा अपनी बच्ची के होने पर बेहद खुश हैं। नेहा और उनके पति को माता पिता बनने का अवसर पूरे 10 साल बाद मिला है।
विज्ञापन
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री नेहा मर्दा कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं। ऐसे में नेहा अपनी बच्ची के होने पर बेहद खुश हैं। नेहा और उनके पति को माता पिता बनने का अवसर पूरे 10 साल बाद मिला है। ऐसे में कपल बेहद खुश है अब नेहा ने हसबैंड के साथ मिलकर बच्ची का नामकरण रखा इस दौरान कपल ने आलीशान पार्टी भी दी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर 
नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने अभी अभी अपनी बेटी का नामकरण किया है। वीडियो में नेहा अपने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ दिखाई दे रही हैं। आयुष्मान और नेहा इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। नेहा की बेटी के नामकरण का वेन्यू भी बेहद शानदार और और कमाल की सजावट के साथ चमकर रहा है। बच्ची के नामकरण के बाद केक कटिंग भी की गई. ऐसे में नेहा और आयुष्मान ने परिवार के साथ मिलकर अपनी बेटी के लिए केक कटिंग की।



नेहा के लुक ने लूटी महफिल 
नेहा ने इस दौरान अपनी बच्ची को हल्के गुलाबी रंग की फ्रॉक पहनाई थी, जिसमें वे परी जैसी दिख रही थी। वहीं नेहा खुद राजस्थानी लुक में दिखाई दीं जिसमें वह बहुत ज्यादा खुबसूरत लग रहीं थी।
विज्ञापन


नेहा मर्दा के टीवी शोज
नेहा मर्दा छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया और बेस्ट बहू का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। नेहा ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’, ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’, ‘पिया अलबेला’ और ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ जैसे सीरियल्स में काम किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अब छोटे पर्दे पर झूमने को तैयार ‘पठान’, वर्ल्ड टीवी प्रीमियर से पहले शाहरुख का फैंस के लिए खास संदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें