फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और आमिर की तरह अब सलमान जाएंगे कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान इस बार शाहरुख और आमिर के पदचिन्हों पर चल निकले हैं। आमिर खान और शाहरुख खान की तरह सलमान ने भी इस बार कश्मीर का रुख किया है। सलमान खान के साथ उनकी फेवरेट अदाकारा करीना कपूर भी दे रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन क्या कारण है कि सलमान को करीना के साथ कश्मीर जाना पड़ा? और कश्मीर की वादियों में आखिर सलमान और करीना की जुगलबंदी क्या कमाल दिखाएगी ये सभी जानना चाह रहे हैं।

आपको यह बता दें कि सलमान अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कश्मीर जा रहे हैं। ऐसा फिल्म में कहानी की डिमांड के लिए किया जा रहा है।
Trending Videos

आमिर, शाहरुख की फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

सलमान खान आजकल अपनी फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अब सलमान खान कश्मीर जा रहे हैं।

आमिर खान की 'सरफरोश' और शाहरुख खान की 'जब तक है जान' की शूटिंग कश्मीर में हुई थी, अब बारी है सलमान खान की। सलमान खान दो महीनों के लिए करीना कपूर के साथ कश्मीर की वादियों में शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' की करेंगे शूटिंग

सलमान की आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कश्मीर में होगी। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने फ़िल्म के बारे में बताया,"फ़िल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फ़िल्म का बचा हुआ हिस्सा हम 2 महीने में ख़त्म कर देंगे और ये हिस्सा हम कश्मीर में शूट करेंगे।"सलमान की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कबीर ने कहा कि सलमान की सुरक्षा के सारे इंतज़ाम हो गए हैं।

इस साल सलमान ख़ान की दो बड़ी फ़िल्में 'प्रेम रतन धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें