फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan: फिर से रिलीज होगी बजरंगी भाईजान? जानिए कब देख सकेंगे सलमान खान-करीना कपूर की फिल्म

Wed, 05 Mar 2025 06:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bajrangi Bhaijaan Re-Release: बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज करने का चलन जोरों पर है और इसी बीच निर्देशक कबीर खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान को री-रिलीज किया जा सकता है। जानिए कब देख सकेंगे सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म।
विज्ञापन
फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है बजरंगी भाईजान? जानिए कब - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan,kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा सकती है। सलमान खान और करीना कपूर खान अभिनीत यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद भी आई थी।  2025 में यह फिल्म अपने दस साल पूरे कर रही है, इसी मौके पर फिल्म के निर्देशक कबीर खान इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 साल पूरे होने पर बजरंगी भाईजान फिर से हो सकती है रिलीज
इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में कबीर खान ने बताया कि बजरंगी भाईजान ने समय के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, "10 साल पूरे होने पर कुछ खास करने का मन है। मैं सलमान से बात करूंगा और कहूंगा कि इसे फिर से रिलीज करना एक शानदार विचार हो सकता है।" 
 

फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक साधारण आदमी पवन (सलमान खान) की कहानी है, जो एक गूंगी बच्ची मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) को उसके परिवार से मिलाने के लिए भारत से पाकिस्तान तक का सफर तय करता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर ने भी इसमें अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

यह भी पढ़ें:
Akhil Akkineni-Agent: अखिल अक्किनेनी की एजेंट दो साल बाद ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देख सकेंगे फिल्म

फिल्म को मिल चुका है पुरस्कार
17 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई यह फिल्म अपनी कहानी, अभिनय और संगीत के लिए खूब सराही गई। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के साथ-साथ इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। अगर यह दोबारा रिलीज होती है, तो इससे सलमान और करीना के प्रशंसक बेहद खुश होंगे।
विज्ञापन

सलमान-करीना वर्कफ्रंट
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म सिकंदर की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो ईद 2025 में रिलीज होगी। इसमें पहली बार सलमान के साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। साउंडट्रैक का पहला गाना जोहरा जबीन हाल ही में रिलीज किया गया। दूसरी ओर, करीना कपूर मेघना गुलजार की दायरा में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें