सलमान खान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर को चांदनी चौक की गलियों में रिझाते नजर आएंगे। यह फिल्म हालिया राजनीतिक मुद्दों को समेटे हुए है और करीना इसमें बिल्कुल देसी अवतार में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म लव जेहाद जैसे मुद्दे पर एक करारा तमाचा होगी। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार ने इस सीक्रेट के बारे में जानकारी दी है।
इस फिल्म में सलमान मुस्लिम युवक तो करीना कपूर एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं। 'बजरंगी भाईजान' में करीना लखनऊ से दिल्ली के चांदनी चौक आती हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान यानी बजरंगी भाईजान से होती है।
मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की की इस प्रेम कहानी में नवाजुद्दीन भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। खबर यह भी है कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और इस दिन फिल्म का फर्स्टलुक रिलीज किया जा सकता है।