फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम 'साहो' से जुड़े 'बाहुबली' प्रभास, अगले साल छाएगा एक्शन और रोमांच का जादू

Fri, 18 Aug 2017 06:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
ट्रेलर - फोटो : Trailer
विज्ञापन
बाहुबली स्टार प्रभास अपनी लीड बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'साहो' की टीम के साथ जुड़ गए हैं। इसके साथ ही साहो की शूटिंग का दूसरा चरण शुरू हो गया है। साहो फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश दिखेंगे, जिसमें एक्शन का जोरदार तड़का होगा।
विज्ञापन


साहो फिल्म से प्रभास बॉलीवुड में लीड एक्टर के तौर पर नई शुरूआत कर रहे हैं। वो पहले बॉलीवुड फिल्म 'एक्शन-जैक्शन' में दिख चुके हैं, पर सिर्फ गाने के कुछ सीन में। 

कंफर्म ! बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस करेगी प्रभास संग 'साहो' में रोमांस

प्रभास के साहो टीम से जुड़ने की जानकारी खुद साहो के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर दी गई है। साहो फिल्म तेलुगु-तमिल और हिंदी में एक साथ बनाई जा रही है।



गौरतलब है कि प्रभास तेलुगु भाषी फिल्म इंडस्ट्री के चोटी के कलाकार हैं। उनकी फिल्म बाहुबली दो हिस्सों में आई और कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। साहू उनके करियर की नई शुरुआत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें