फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहो’ का दूसरा पोस्टर रिलीज, जन्मदिन पर फैंस को प्रभास देंगे ये खास तोहफा

Mon, 22 Oct 2018 07:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साहो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
प्रभास और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'साहो' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में प्रभास अपने शानदार स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर प्रभास के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने 'शेड्स ऑफ साहो' नाम की एक विशेष वीडियो श्रृंखला भी रिलीज की है। इसके अंतर्गत निर्माता फिल्म की मेकिंग और बैकग्राउंट फुटेज को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इस श्रृंखला का पहला वीडियो प्रभास के जन्मदिन (23 अक्टूबर) को रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले प्रभास के 38वें जन्मदिन के मौके पर 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। श्रद्धा इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन


150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'साहो' तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें