'बाहुबली' प्रभास की नई फिल्म 'साहो' का पोस्टर लॉन्च होने के साथ ही विवादों में आ गया है। कहा जा रहा है कि प्रभास की इस फिल्म का पोस्टर एक हॉलीवुड फिल्म के पोस्टर की कॉपी है।
दरअसल, ‘साहो’ के पोस्टर में प्रभास अपना मुंह ढंके और ओवरकोट में रहस्यमय अंदाज में नजर आ रहे हैं, खूब जम भी रहे हैं।
ऐसा ही पोस्टर हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ब्लेड रनर 2049' का था। हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लेड रनर 2049’ में हैरिसन फोर्ड और रयान गॉसलिंग नजर आए थे।