फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की ग्राफिक नॉवेल हुई रिलीज, जानें इसमें क्या है खास

Wed, 01 Mar 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बाहुबली
विज्ञापन
बाहुबली-2 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गई है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। इससे पहले टीजर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के मेकर्स धीरे-धीरे कलाकारों के लुक को सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन


अब 'बाहुबली' के मेकर्स ने फिल्म की एक ग्राफिक नॉवेल रिलीज की है। फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि इसके किरदार 'बाहुबली' और 'भल्लाल देव' के साथ फिल्म की लोकप्रियता बनी रहे। इसके लिए उन्होंने नॉवेल रिलीज करने का फैसला किया। 

इस ग्राफिक नॉवेल का नाम 'बाहुबली: बैटल ऑफ द बोल्ड' है। इसमें बाहुबली और भल्लाल देव के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया है। फिलहाल यह ग्राफिक नॉवेल मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। कुछ ही दिनों में इस ग्राफिक नॉवेल को कई रीजनल भाषाओं में भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 'बाहुबली' के पहले भाग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक हैं। खबर है कि 'बाहुबली: 2' सिनेमाघरों में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
  The first issue of @BBGraphicNovel is now out!! What are you waiting for ? pic.twitter.com/2KPC3sT6Ge — Baahubali (@BaahubaliMovie) February 27, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें