फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boong Re-Release: थिएटर्स में रिलीज होगी बाफ्टा अवॉर्ड विजेता 'बूंग', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर दी जानकारी

Fri, 27 Feb 2026 05:36 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manipuri film Boong Re-Release Date: सितंबर 2024 में रिलीज हुई मणिपुर फिल्म 'बूंग' को हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म को अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। जानिए री-रिलीज की तारीख?
विज्ञापन
फिल्म 'बूंग' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा इतिहास रच दिया है। यह फिल्म बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। अब यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडर पर शेयर की है। 

विज्ञापन

कब दोबारा रिलीज होगी 'बूंग'
विश्व स्तर पर खूब तारीफ और बाफ्टा जैसे बड़े अवॉर्ड जीतने के बाद, अब 'बूंग' बड़े पर्दे पर दोबारा आने के लिए तैयार है। मेकर्स के अलावा फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने आज इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर जारी किया और साथ ही इसकी री-रिलीज की घोषणा की है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। 

फिल्म 'बूंग' को मिला बाफ्टा अवॉर्ड
फिल्म 'बूंग' को लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखा और निर्देशित किया है। हाल ही में लंदन में हुए 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में इसे बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में 'बूंग' ने 'जूटोपिया 2', 'लिलो एंड स्टिच' और 'आर्को' जैसी बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को हराकर यह सम्मान जीता। यह भारतीय सिनेमा के लिए दुनिया भर में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

फिल्म 'बूंग' की कहानी
फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के बूंग के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी मां को सबसे खास तोहफा देना चाहता है। अपनी मासूमियत में वह सोचता है कि अपने गैर-हाजिर पिता को घर वापस लाना ही सबसे अच्छा तोहफा होगा। पिता की तलाश में उसकी दुनिया उलट-पुलट हो जाती है, लेकिन आखिर में उसे एक बहुत यादगार तोहफा मिलता है।

यह भी पढ़ें: 'कल्कि 2' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी यह साउथ अभिनेत्री, निभाएंगी सुमति का किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें