MIB और NFDC ने की 'बूंग' की तारीफ
फिल्म 'बूंग' की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी और पूरी टीम को बधाई देते हुए MIB और NFDC ने कहा कि यह सफलता दिखाती है कि भारत की अलग-अलग भाषाओं और अर्थपूर्ण कहानियों की दुनिया भर में कितनी तारीफ हो रही है। MIB और NFDC ने यह भी कहा कि सरकार फिल्म बाजार और आईएफएफआई जैसे प्लेटफॉर्म को और मजबूत कर रही है। ये फिल्ममेकर्स को मदद देते हैं, अच्छी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं और भारतीय सिनेमा को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाते हैं।
बूंग का सफर
2023 में फिल्म बाजार के वर्क इन प्रोग्रेस लैब और रिकमेंड्स प्रोग्राम में फिल्म 'बूगं' को चुना था। फिर 2024 में 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में इस फिल्म को दिखाया गया, जहां इसे बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कैटेगरी में सम्मान मिला।
यह भी पढ़ें: दर्शकों पर नहीं चल रहा 'ओ रोमियो' का जादू, जानें शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन