फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAFTA 2021: प्रियंका चोपड़ा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में हुईं शामिल, उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को मिले हैं दो नॉमिनेशन

Fri, 09 Apr 2021 03:08 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा जोनस बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल
पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा
अभिनेत्री की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है
विज्ञापन
priyanka chopra - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन


बाफ्टा ने घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं।

फिल्म “क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर में नामित होने की घोषणा की थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे। 
विज्ञापन


अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें