कर गई चुल्ल, काला चश्मा और तम्मा तम्मा जैसे हिट गानो से घर घर में फेमस हुए सिंगर और रैपर बादशाह ने करण जौहर की फिल्म में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया है। वैसे तो करण जौहर और बादशाह काफी अच्छे दोस्त हैं इसके बावजूद करण जौहर बादशाह को अपनी फिल्म में काम करने के लिए नहीं मना पाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर चाहते थे कि उनकी आने वाली फिल्म में बादशाह लीड रोल में बॉलीवुड में डेब्यू करें लेकिन बादशाह ने इससे साफ इंकार कर दिया क्योंकि ये फिल्म एक सेक्स कॉमेडी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो अपनी पत्नी को सेक्सुअली सेटिसफाई नहीं कर पाता। इसी कारण बादशाह ने इसमें काम करने से इंकार किया है।
बादशाह ने बताया कि इंटिमेट सीन्स की शूटिंग करने में सहज महसूस नहीं करते। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस फिल्म में काम करने के लिए वरूण धवन ने भी उन्हें मनाया लेकिन बादशाह नहीं माने।